सुभाष घई ने बताया ‘खलनायक’ में संजय दत्त नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद, अब जल्द आने वाला है सीक्वल

Summary :

दुनियाभर में घातक कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिस वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है।

दुनियाभर में घातक कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिस वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है। वहीं इस समय सभी अपने घरों के अंदर कैद हैं,इस बीच फिल्म मेकर सुभाई घई भी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वो रोजाना अपनी फिल्म स्कूल के छात्रों को पढ़ा भी रहे हैं।
इतना ही नहीं सुभाष घई अपनी मशहूर फिल्मों में से एक खलनायक के सीक्वल पर काम करने में जुटे हुए हैं और कालीचरण का रीमेक बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि सुभाष घई ने निर्देशक के रुप में फिल्म कालीचरण से अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
खलनायक सीक्वल पर काम जारी 
सुभाष घई ने अपने एक इंटरव्यू में अपकमिंग प्रोजेक्ट खलनायक सीक्वल और पुरानी वाली खलनायक को लेकर बातचीत की है। सुभाई घई ने कहा कि अभी उनके पास दो स्क्रिप्ट है और पिछले सात महीनों से वो कंटेट क्रिएट करने पर काम कर रहे हैं। कालीचरण सुभाष घई के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय लीड रोल में नजर आए।
वहीं खलनायक में जैकी श्राफ, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म थी। फिल्म खलनायक को लेकर सुभाष घई ने कहा कि खलनायक 2 की कैसी होगी कहानी सुभाष घई ने बताया कि इस बार फिर कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से खत्म हुई। यानी इस बार फैंस को देखने को मिलेगा कि बल्लू किरदार जेल से बाहर वापस आता है।
करना था जैकी श्रॉफ को कास्ट

सुभाष घई ने बताया पहले खलनायक में जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर का कास्ट करने की तैयारी की गई थी, हालांकि बाद में सजंय दत्त के साथ फिल्म का निर्माण किया गया। बता दें कि खलनायक संजय दत्त के कैरियर की सबसे मशहूर फिल्मो में से एक तभी उन्हें खलनायक के नाम से भी जाना जाता है।

Desk Team