भोजपुरी सिनेमा में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। कयास लगाये जा रहे हैं कि निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं।
आज भोजपुरी स्टार से नेता बने निरहुआ की जिंदगी भी किसी मिसाल से काम नहीं है जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए कामयाबी का शिखर चूमा है। एक वक्त ऐसा भी था जब निरहुआ को झुग्गी में बचपन बिताना पड़ा था। आईये जानते है दिनेश लाल यादव की कहानी।
यूपी के गाजीपुर के टंडवा गाँव के रहने वाले निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है और उनके पिता की आमदनी मात्र 3500 रूपए हुआ करती थी। दिनेश लाल यादव के माता पिता के अलावा उनके दो भाई और तीन बहनें भी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए निरहुआ के पिता अपने दोनों बेटों के साथ कोलकाता गए।
वहां झुग्गी बस्ती में रहकर अथक परिश्रम करने वाले निरहुआ अपने पिता और भाइयों के साथ साल 1997 में वापस अपने गांव लौटे। इसके बाद दिनेश लाल यादव ने पढाई में दिल लगाया और बीकॉम तक पढाई पूरी की। इसके बाद माता पिता चाहते थे की वो नौकरी कर परिवार की मदद करें पर निरहुआ की जिंदगी में कुछ और लिखा था।
निरहुआ के चचेरे भाई बिरहा गायक थे और उनसे प्रभावित होकर निरहुआ ने सिनेमा में करियर बनाने की ठानी। काफी स्ट्रगल के बाद दिनेश लाल यादव को सफलता मिली और आज वो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार है।
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है और उनकी फ़िल्में लोगों को काफी पसंद है। आपको बता दें निरहुआ की लोकप्रियता ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुँचाया है की वो एक फिल्म के लिए अब 40 से 50 लाख तक की फीस लेते है।
दिनेश लाल यादव के प्रेस प्रवक्ता उदय भगत ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुये हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भोजपुरी सिनेमा के तीन सुपरस्टार रवि किशन, मनोज वाजपेयी और पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App









