इस बच्चे ने देखा था इंजिनियर बनने का सपना पर किस्मत में था सॉउथ का सुपर स्टार बनना

Summary :

NULL

आपने बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के बारे में काफी सुना होगा जिन्हे लोग अपना आदर्श मानते है , सम्मान करते है। ये बड़े कलाकार आम फैंस को प्रेरणा देते है जिस वजह से लोगों का जुड़ाव इनसे होता है। लेकिन अगर साउथ इंडियन सिनेमा जगत की बात की जाये तो वहां पर जो दीवानगी फैंस की अपने स्टार्स के लिए है वो शायद आपको दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलेगी।

Nagarjunaबॉलीवुड में शायद ही आपको ऐसा स्टार मिले जिनके लिए घर में पूजा की जाती हो पर साउथ में अभिनेता सिर्फ कलाकार नहीं नहीं बल्कि भगवान् माने जाते है। साउथ के कई ऐसे सितारे है जिनके लोगों ने मंदिर तक बनवा दिए है।

Nagarjunaआप समझ सकते है की ये कलाकार फैंस के दिल में कितनी प्यारी जगह बना चुके है। आज हम आपको ऐसे ही एक सितारें के बारे में बताने जा रहे है जो बचपन में इंजीनयर बनने का सपना देखा करता था पर आज ये साऊथ के बड़े सुपर स्टार में से एक है।

Nagarjunaहम बात कर रहे है नागार्जुन की। नागार्जुन ने बचपन में इंजीनियर बनने का सपना देखा था, इसलिए उन्होंने ग्रेजुएट होने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Nagarjunaइसके बाद उन्होंने इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और नागार्जुन आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के किंग बन चुके हैं।

Nagarjunaनागार्जुन ने साल 1986 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म विक्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस अभिनेता ने अपने अभिनय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही छाप छोड़ी है। नागार्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

Nagarjunaकरीब 30 सालों से नागार्जुन फिल्म इंडस्ट्री में चमक बिखेर रहे है और इनके देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैंस है जो इन्हे अपना सबकुछ मानते है। आज भी जब इस सुपरस्टार की कोई फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है तो उसे हिट होने के लिए इनका नाम भर ही चाहिए।

Desk Team