90 के दशक में आई फिल्म आशिकी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। फिल्म आशिकी 1990 में आई थी और यह फिल्म उस वक्त भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने उस समय भी लोगों को काफी पसंद आए थे और आज भी इस फिल्म के गाने लोगों के जुबान पर हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। दोनों की इस फिल्म को उस समय में सबसे रोमांटिक फिल्म का खिताब दिया था। 
हाल ही में कुछ साल पहले आशिकी 2 आई थी और वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन उस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को पहली वाली आशिकी की हीरोइन अनु अग्रवाल की याद आ गई थी। जब यह खबर आई की अनु तो बीमार चल रही हैं। उन्हें कोई बीमारी हो गर्ई है।
अनु आजकल अपनी आत्मकथा ‘अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड’ को लेकर सुर्खियों में है। आपको पता दें कि अनु का एक्सीडेंट हो गया था और वह कई महिनों से कोमा में रही हैं। अनु मौत का हरा कर वापस आईं है।
इस तरह चली गई थी याददाश्त

बॉलीवुड ने नहीं की थी अनु की मदद

मासूम चेहरे से बनी बॉलीवुड की टॉप हीरोइन
अनु का जन्म दिल्ली में 11 जनवरी 1969 में हुआ था। अनु अग्रवाल ने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया था। साल 1990 में महेश भट्टï की फिल्म ‘आशिकी’ से अनु को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था। 21 साल की उम्र में अपने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली अनु का अपने बहेतरीन अभिनय और मासूम चेहरे के बूते दर्शकों की पसंदीदा अदाकाराओं में शुमार हो गईं थी। अनु का स्टारडम उन्हें आगे की फ्लॉप फिल्में मिलने की वजह से गर्त में चला गया था।


Download Android App
Download iOS App







