बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल लम्बे समय से ये खबर सुनने को मिल रही है की कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की खबरे भी मीडिया में जोरो-शोरो से सामने आ रही हैं। ऐसे में अचानक पैपराजी से अपने शादी की डेट सुनकर कियारा शर्म से लाल हो गयी हैं।

दरअसल हाल ही में कियारा आडवाणी ‘मिशन मजनू’ की स्क्रीनिंग पर स्पॉट की गई थीं. स्पाई थ्रिलर ‘मिशन मजनू’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म हैं। इवेंट में कियारा ऑल व्हाइट लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं जब पैपजारी ने कियारा की तस्वीरें क्लिक करने के साथ उनकी वेडिंग डेट 6 फरवरी को लेकर उन्हें छेड़ा तो कियारा ये सुनकर ब्लश करने लगीं। हालांकि उन्होंने इस पर कोई कमेंट नहीं किया।
बता दे कि हाल ही में सिद्धार्थ ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उनकी लेडी लव कियारा ने इंस्टा पर सिद्धार्थ के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में लव बर्ड्स एक दूसरे को निहारते हुए नजर आए थे। बता दे की एक मीडिया रिपोर्ट में ये खबर सामने आई थी की सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले वीक में शादी रचा सकते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा के रिश्तों की शुरुआत फिल्म शेरशाह के शूटिंग के दौरान हुई थी। जहां पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई थी लेकिन फिर समय के साथ ये दोस्ती कब प्यार में बदल गयी किसी को पता ही नहीं चला। वही सिद्धार्थ और कियारा अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

हाल ही में दोनों न्यू भी एक ही डेस्टिनेशन पर एक ही साथ सेलिब्रेट किया था। ऐसे में अब दोनों ही स्टार्स के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर कब ये दोनों दो से एक हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



