उर्फी जावेद ने अनुपमा फेम सुधांशु पांडे की लगाई क्लास, दीवाली पर टॉपलेस होने पर एक्ट्रेस को बताया था घटिया

Summary :

अनुपमा फेम सुधांशु पांडे ने हाल ही उर्फी जावेद के दिवाली पर पोस्ट किए गए टॉपलेस वीडियो को देखकर उन्हें घटिया बता दिया था। इस पर उर्फी जावेद भड़क गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर सुधांशु पांडे को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सोशल मीडिया सेंसशन उर्फी जावेद हर बार लोगों को अपने अतरंगी और बोल्ड कपड़ों
से हैरान कर देती हैं। जहां उनके चाहने वालों को उनका अजीबों-गरीब फैशन सेंस पसंद
आता है वहीं ज्यादातर उर्फी अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलर्स ने निशाने पर भी आ
जाती है। मगर उर्फी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने का भी एक मौका नहीं छोड़ती है।

एक बार फिर दीवाली के मौके पर उर्फी ने अपना टॉपलेस वीडियो शेयर किया था जिसे
देखकर अनुपमा फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने उन्हें घटिया बता दिया था। अभिनेता की
बात सुन उर्फी भड़क गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर सुधांशु को करारा जवाब दिया।
उर्फी इससे पहले कई टीवी एक्टर्स को सोशल मीडिया को मुंहतोड़ जवाब दे चुकी हैं।

दरअसल, उर्फी जावेद ने दीवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा
किया था। वीडियो  में वह टॉपलेस होकर लड्डू
खाती दिखाई दे रही थी। दीवाली जैसे पर्व पर उर्फी का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल
रास नहीं आया था। वहीं अभिनेता सुधांशु पांडे भी दीवाली पर इस तरह की हरकत देख
अपना आपा खो दिया और न्यूज चैनल्स को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने अपनी
इंस्टाग्राम पर लिखा कि वो  उर्फी जावेद को
इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं
,
लेकिन फिर भी उन्हें इस
तरह की घटिया चीजें रोजाना देखनी पड़ती हैं।

सुधांशु पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मुझे बहुत गुस्सा आता है। आखिर कोई दिवाली जैसे मौके पर इस तरह का बेहूदा मजाक
कैसे कर सकता है
? कम से कम भगवान के लिए तो शर्म करो।‘ सुधांशु पांडे ने उर्फी जावेद को प्रमोट करने के लिए मीडिया और पपाराजी पर भी अपना
गुस्सा निकाला। अभिनेता के खुद को घटिया बताने पर उर्फी भड़क गई और एक्टर को करारा
जवाब दिया।

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अनुपमा एक ऐसा शो है जहां नारी
सशक्तिकरण की बात करता है। जहां महिलाएं समाज द्वारा महिलाओं के लिए तय किए गए
पैमानों और नियमों को तोड़ रही हैं। तुम अपना खुद का शो क्यों नहीं देखते सुधांशु
? हो सकता है कुछ सीख जाओ। सुधांशु पांडे’। इतने में कहां उर्फी का गुस्सा शांत होने वाला था
उन्होंने सुधांशु की स्टोरी को रिशेयर किया।

उर्फी ने सुधांशु की बात का जवाब देते हुए लिखा,  ‘आपको ये सब चीजें इसलिए देखनी पड़ती हैं
क्योंकि आप दुनिया कंट्रोल नहीं कर सकते। मुझे आपके जैसे लोग दुनिया को यह बताते
हुए अच्छे नहीं लगते कि तुम्हें मुझे देखना पसंद नहीं है
, पर फिर भी बर्दाश्त करते हैं। ठीक? अनुपमा में डायलॉग नहीं
मिल रहे तो सोचा उर्फी को बोलकर पब्लिसिटी ले लूं
? ’

Trending news: Sudhanshu Pandey told Urfi Javed to be poor for being  topless, the angry actress gave a befitting reply - Hindustan News Hub

उन्होंने लिखा, ‘जब तक कि आप इतने अमीर
नहीं बन जाते कि इंस्टाग्राम
, ट्विटर और फेसबुक को खरीद सकें, आपको मुझे बर्दाश्त करना पड़ेगा। आप लूजर हैं। वैसे मैंने आपको कभी भी किसी
पुरुष या इंडस्ट्री के सेक्शुअल प्रिडेटर्स के खिलाफ बोलते हुए कभी नहीं देखा।
लेकिन आपको मेरे खिलाफ आवाज उठाना ज्यादा जरूरी लगा क्योंकि मैं अपनी बॉडी पर क्या
लगाती हूं या क्या पहनती हूं वो आपका बिजनस है।
‘

Desk Team