सुहाना खान दोस्तों के साथ कुछ इस अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते दिखीं, तस्‍वीरें हुई वायरल

Summary :

एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिलहाल न्यूयॉर्क से छुट्टियां लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ नया साल का जश्न मनाने के लिए कुछ दिनों के लिए घर आई हुई हैं।

एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिलहाल न्यूयॉर्क से छुट्टियां लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ नया साल का जश्न मनाने के लिए कुछ दिनों के लिए घर आई हुई हैं। वैसे तो सुहाना खान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं,लेकिन बावजूद इसके सुहाना की फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। 
इसी कड़ी में सुहाना खान के कुछ और ऐसे फोटोज हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं जिनमें सुहाना अपने पुराने दोस्तों के साथ न्यू ईयर बेहद अलग अंदाज में सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही हैं। सुहाना के साथ-साथ इन फोटोज में अनन्या पांडे और आर्यन खान भी दिखाई दे रहे हैं।
इन फोटोज को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद से इन दोस्तों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती दिख रही है। 
वहीं अनन्या ने अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘नए साल में,कोई नया दोस्त नहीं’। अनन्या द्घारा शेयर की गई इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वैसे सुहाना ओर अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारे दोस्त मिलकर कितनी मस्ती करते दिख रहे हैं। 

View this post on Instagram

new year, no new friends ? #2020 #family

A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday) on

बता दें सुहाना खान  के फैन क्लब ने भी कई फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं।
बता दें कि सुहाना ने इसी साल अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है,मगर अभी सुहाना अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में रह रही हैं। 
बाकी स्टार किड्स की तरह सुहाना भी जल्दी बॉलीवुड में अपना कदम रखेंगी। जिसका उनके फैंस को भी  बेसब्री से इंतजार है। इन सबके अलावा सुहाना खान अपनी ड्रेसिंग सेंस और अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 

Desk Team