सुहाना खान का ब्लैक ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज,मिरर सेल्फी में दोस्त संग पोज देती आईं नजर

Summary :

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है। ऐसे में सुहाना खान अक्सर अपनी कुछ नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती है। ऐसे में सुहाना खान अक्सर अपनी कुछ नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिस वजह से वह अक्सर लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है।
बता दें सुहाना खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अभी कुछ वक्त पहले ही पब्लिक किया है। हालांकि उन्होंने इसका कमेंट 
सेक्शन सभी के लिए बंद किया हुआ है,मगर सुहाना जब भी अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती हैं तो उनके चाहने वालों के बीच काफी ज्यादा बवाल मच जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। 
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पापा शाहरुख की तरह है। यूं तो सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है,मगर फिर भी आए दिन सुहाना के फैंस की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। 
इसके अलावा सुहाना खान के नाम से उनके बहुत सारे फैनपेज भी बने हुए हैं,जिनमें उनकी कई लेटेस्ट फोटोज शेयर की जाती है। हाल ही में फैनपेज से उनकी एक फोटो शेयर की गई थी,जिसमें सुहाना का बोल्ड अंदाज लोगों को खूब भाया। 
सुहाना ने अपनी जो फोटो शेयर की है वो एक मिरर सेल्फी है,इसमें वह अपनी दोस्त के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुहाना खान ने ब्लैक कलर की शॉर्ट डे्रेस पहनी हुई है। सुहाना के ये फोटो शेयर करने के बाद से यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं सुहाना के फैंस उनकी इस फोटो को खूब पंसद भी कर रहे हैं। 
गौरतलब है सुहाना अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले सुहाना ने अपनी एक व्हाइट डे्रस में फोटो शेयर की थी,जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वैसे सुहाना के इस बोल्ड लुक उनके फैंस के बीच कोहराम मचा दिया था। 

Desk Team