बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भले ही अब तक इंडस्ट्री में अपने पैर नहीं रखें हो बावजूद इसके इस स्टारकिड की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सुहाना सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं, उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड होने की देर होती है कि वो कुछ ही देर में आग की तरह फैल जाती है। हमेशा की तरह इस बार भी सुहाना की कुछ नई ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं।

जी हां हाल ही में सुहाना की कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज में सुहाना एकदम सिंपल नजर आ रही है और बीच के पास बैठ कर पोज दे रही हैं, वहीं इस दौरान उनका कैमरामैन मां गौरी खान बनी हुई हैं।

सुहाना की तस्वीरें हुई वायरल
सुहाना खान इस बीच व्हाइट स्लिवलेस टॉप के साथ डेनिम शॉटर्स पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वो एकदम कैजुअल लुक में भी कायमत ढा रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में सुहाना अलग-अलग पोज दे रही हैं एक तस्वीर में हाथ में सॉफ्ट डिं्रग की कैन पकड़े हुई है तो एक तस्वीर में क्लोजप पोज देते हुए दिखीं। वैसे जहां बैठ कर सुहाना ने अपनी यह स्टनिंग तस्वीरें क्लिक करवाई हैं उसके पीछे का बैकग्राउंट बेहद प्यार दिख रहा है।

इन तस्वीरों को सुहाना ने ही नहीं बल्कि गौरी खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीरों के कैप्शन में गौरी लिखती हैं- हां, नीला मेरा पसंदीदा कलर है। वहीं पत्नी गौरी की इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने लिखा, तस्वीर में तुमने जो कोई भी रंग के लिए, सुहाना इसमें है,जो कि हमारा फेवरेट कलर है। इस दौरान सुहाना ने अपनी मम्मी को बेस्ट फोटोग्राफर करार दिया है।
सुहाना खान की इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी फे्रंड शनाया कपूर,महीप कपूर और सीमा खान ने कमेंट किया है। वहीं दूसरी और सुहाना के चाहने वाले उनकी ये नई तस्वीरें देख इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें सुहाना खान फिलहाल विदेश में हैं, जहां वो अपनी एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



