छोटे परदे की मोस्ट टैलेंटेड टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सुम्बुल तौकीर खान आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दरअसल सुम्बुल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जमकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इसी के साथ सुम्बुल इस वक़्त अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में काफी बिजी दिख रही हैं। ऐसे में हाल ही खबर सामने आई थी की सुम्बुल के दोस्त और टीवी जगत के जाने-माने कलाकार फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की दोस्ती में दरार आ गई है, जिसे लेकर फहमान ने कई इंटरव्यू भी दिये। लेकिन इस बार सुम्बुल अपने पिता तौकीर हसन के कारण खबरों में आ गई हैं।

दरअसल सुंबुल तौकीर खान को लेकर खबर है कि उनके पिता तौकीर हसन खान दोबारा शादी रचाने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने की। तौकीर हसन खान एक तलाकशुदा महिला निलोफर से शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निलोफर भी तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है।

ऐसे में पिता की शादी के बाद सुंबुल तौकीर खान के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो सदस्यों की एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते ही सुंबुल तौकीर खान के पिता निकाह पढ़ेंगे। इस बात पर ‘इमली’ एक्ट्रेस ने भी रिएक्शन दिया। खास बात तो यह है कि वह अपने पिता की दूसरी शादी से भी खुश हैं।

सुंबुल तौकीर खान ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में बताया कि वह घर में नई मम्मी और बहन का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, “हमारे पिता प्रेरणा का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं और हमें बीते कई सालों से सपोर्ट भी कर रहे हैं। मैं और सानिया अपने पापा के लिए काफी खुश हैं।” बता दे की सुम्बुल के पिता बिग बॉस के घर में भी कई बार शिरकत कर चुके हैं। जहां वो घर के कई मुद्दों में भी फसते हुए नजर आए थे।

बता दे की सुम्बुल ने बिग बॉस के घर में अपने गेम से हर किसी को दीवाना बना दिया था। जहां एक्ट्रेस ने घर में हर तरह के रिश्ते बनाए चाहे वो दोस्ती का रिश्ता हो या फिर प्यार का हो। इसी के साथ सुम्बुल बिग बॉस के घर में बने मंडली का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



