टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी के दम पर लोगों को खूब गुदगुदाया है। टीवी के सबसे सफल कॉमेडी शो से मशहूर हुई सुमोना चक्रवर्ती को आज सभी लोग भूरी के रूप में जानते हैं। सुमोना चक्रवर्ती इंटरनेट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट रखती हैं कि आखिर अपनी लाइफ में क्या कर रही हैं।

बीती 24 जून को एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन कि कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में सुमोना आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ सुमोना ने बताया है कि इस बार का बर्थडे अकेले ही मनाया है। सुमोना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,सुमोना की पोस्ट कुछ उदासी भरी लग रही है।

कई बॉलीवुड फिल्मों में और अब कपिल शर्मा के शोज में नजर आने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बर्थेडे के सोलो ट्रिप की फोटोज शेयर कर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख फैंस से अपने मन की बात शेयर की है।

सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी सोलो ट्रिप के बारे में बताया। इन दिनों सुमोना उदयपुर में वेकेशन पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फोटोज शेयर कर फ्रीडी बर्डी का कोट शेयर कर लिखा है ‘आप भले ही कुछ न हो, लेकिन आप ही सब कुछ हैं। आगे लिखा कि ‘इस कोट ने मुझे पहली बार सोलो बर्थडे पर जाने के लिए प्रेरित किया। मेरे जन्मदिन पर मैसेज, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया से बधाई देने के लिए आप सबका शुक्रिया। मैंने इस बार का जन्मदिन मजे करते हुए, सनसेट देखते हुए और चांद को डूबते देखकर मनाया। इसके अलावा मैंने बेबी की तरह पानी में भी मस्ती की, आप सबका शुक्रिया।
आगे पोस्ट में सुमोना चक्रवर्ती लिखती हैं, अगर आपको अपनी सांस का पता है तो आप पूरी दुनिया को जानते हैं, और मैं धीरे-धीरे अपनी सांस को जान रही हूं। इस महामारी ने जिंदगी के मायने ही बदल दिए हैं। वो कहते हैं वक्त सब ठीक कर देता है और ऐसा होता है। जैसे ये बीता है इसने मेरे बगल की जमीन को हरा कर दिया है, मुझे मेरी खामियों को अपनाना सिखा दिया है, उन्होंने मेरा हिस्सा बना दिया है और अब मैं उन्हें पसंद करने लगी हूं।

बता दें, अदाकारा ने अपनी रिसॉर्ट और बर्थडे केक की तस्वीर भी पोस्ट की है, इस दौरान उन्होंने अपनी एक पूल फोटो साझा की है। इस पूल फोटो में वो पूरी तरह पानी में भीखी नजर आ रही हैं, सुमोना की सभी तस्वीरें शानदार हैं।


Download Android App
Download iOS App



