टीवी जगत में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई का मुद्दा जितना उछला था शायद ही कोई और मुद्दा इतना भड़का हो। इस लड़ाई की वजह से केडीए कपिल शर्मा का करियर लगभग खत्म होते होते बचा पर अब जो खबर आ रही है उससे कपिल शर्मा फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के बाद कपिल शर्मा के शो की टीआरपी गिरने की वजह से शो बंद करना पड़ गया था वहीँ सुनील ग्रोवर का शो कानपुर के खुराना भी ज्यादा चल नहीं पाया और ऑफ एयर कर दिया गया है ।
आपको बता दें अब खबर आ रही है की कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर सुनील ग्रोवर की वापसी हो सकती है। जी हाँ बीते दिनों जब सुनील ग्रोवर से कानपुर के खुराना शो बंद होने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने बताया की फिल्म भारत की शूटिंग की वजह से उन्होंने शो छोड़ा है।
बता दें सुनील का कहना है की उन्होंने कानपुर के खुराना शो केवल आठ हफ़्तों के लिए साइन किया था और उसके बाद की उनकी डेट्स सलमान के संग फिल्म भारत के लिए लॉक्ड है। वो शो के मेकर्स और साथी कलाकारों के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद करते है।
उम्मीद की जा रही है की फिल्म भारत की शूटिंग के बाद सुनील ग्रोवर लड़ाई को भूलकर कपिल शर्मा शो ज्वाइन कर सकते है और इन दिनों कपिल शर्मा शो अच्छी खासी टीआरपी भी कमा रहा है। कपिल पहले ही कह चुके है की उनके शो के दरवाजे हमेशा से सुनील के लिए खुले है और वो जब चाहे शो में वापसी कर सकते है।
बीते दिनों जब कपिल शर्मा की शादी हुई उसमे भी उनकी तरफ से सुनील ग्रोवर को निमंत्रण भेजा गया था पर वो काम में बिजी होने की वजह से कपिल के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए थे। कपिल शर्मा ने बीते दिनों ट्वीट करने उम्मीद जताई थी की उन्हें भरोसा है की वो और सुनील ग्रोवर दोबारा एक साथ होंगे।
ये खबर कपिल शर्मा के फैंस एक साथ साथ सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए बेहद सुकून वाली है क्योंकि सभी जानते है की जब ये दोनों काबिल कॉमेडियन एक साथ स्टेज पर मौजूद होते है तो बेहद शानदार माहौल बनाते है। अब देखना होगा कब तक ये जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आती है।


Download Android App
Download iOS App









