कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है।अब ऐसे में लोगों की डिमांड पर एक बार फिर से लॉकडाउन में रामानंद सागर की ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है, लेकिन इस बीच खास बात यह है कि अब जब दोबारा से ‘रामायण’ शुरू हुई तो जैसे मानों सुनील लहरी तो फैन्स के लिए ‘इंडिया का नया क्रश’ ही बन गए हैं।

दरअसल लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी गुस्सा, एनर्जी और भाई राम और भाभी सीता के लिए प्यार ने लोगों को दिल जीत लिया। वैसे लड़कियां तो उनके लुक्स पर ही जान न्योछावर किये जा रही है।

इन फिल्मों में किया रोमांस
वैसे एक्टर भी फैन्स का इतना प्यार पाकर काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन बता दें कि सुनील लहरी ने रामायण में काम करने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में स्वर्गीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ रोमांस किया। इसके बाद ‘बरसात’ नाम की एक अन्य फिल्म में अनुराधा पटेल के साथ भी रोमांस करते दिखे।

फिल्म में अनुराधा पटेल और सुनील लहरी का एक अंडरवॉटर रोमांटिक सीन भी था,जिसकी फोटो खुद एक्टर ने अपने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में सुनील लहरी ने लिखा है,फिर आई बरसात’ से एक तस्वीर शेयर कर रहा हूं। हमनें अंडरवॉडर रोमांटिक सीन शूट किया था।

बता दें कि सुनील लहरी और अनुराधा पटेल की केमिस्ट्री भले ही 80 के उस दशक में इतनी ज्यादा सुर्खियां न बटोरी हो जितनी कि इस समय लोग नोटिस कर रहे है तभी तो लोग अब उस फिल्म के गाने और तस्वीरें फैन्स खोजकर शेयर कर रहे हैं और जमकर तारीफ करने में लगे हैं। क्योंकि सुनील का यह रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर ने साल 1980 में हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और अपनी पहली फिल्म ‘नेक्सेलाइट्स’ में काम किया।

इसके बाद कुछ ही फिल्मों में काम करने के साथ ही टीवी में भी काम करना शुरू किया,जिसके बाद से ‘रामायण’ के लक्ष्मण बनकर लोगों में अपनी एक खास पहचान बनाई और मशहूर चेहरा बन गए।


Download Android App
Download iOS App



