बीएमसी ने सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को किया सील, कोरोना के बढ़ते केस की वजह उठाया ये कदम

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। एक्टर मुंबई के स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में रहते है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। एक्टर मुंबई के स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में रहते है। खास बात सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ यहीं रहते हैं। अभिनेता की यह  बिल्डिंग दक्षिणी मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है।
कोविड-19 के चलते लिया एक्शन

बता दें कि इस बिल्डिंग में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद बीएमसी ने यह कदम उठाया है। नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना केस मिलने पर उसे सील किया जाएगा। ऐसे में समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएमसी एसिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि ‘सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है।

परिवार है बाहर
सुनील शेट्टी ने बताया कि अभी अभिनेता और उनकी फैमिली परिवार मुंबई से बाहर है और सुनील शेट्टी काफी लंबे समय से इसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। गौरतलब है, मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बीएमसी पूरे एक्शन मोड में है।

Desk Team