सुनील शेट्टी बिग बजट फिल्म से कर रहे है वापसी, बाहुबली जैसा किरदार आया सामने

Summary :

सुनील शेट्टी के इस नए प्रोजेक्ट में उनके किरदार का फर्स्ट लुक लोगों के बीच आया और अन्ना का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बाहुबली फिल्म के बाद बॉलीवुड का ट्रेंड काफी कुछ बदला बदला दिख रहा है और अब फिल्म निर्माता लीक से हटकर नए नए प्रयोग करने से घबरा नहीं रहे है। अभिनेता भी अब इस तरह के रोल स्वीकार कर रहे है और ऐसी ही अलग अवतार में नजर आने वाले है सुनील शेट्टी।

सुनील शेट्टी

जी हाँ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं में शुमार सुनील शेट्टी जिन्हें बॉलीवुड में अन्ना के नाम से भी जाना जाता है करीब चार बार बड़े परदे पर वापसी कर रहे है और वो भी बिलकुल अलग अवतार में ।

सुनील शेट्टी

जी हाँ बीते दिनों सुनील शेट्टी के इस नए प्रोजेक्ट में उनके किरदार का फर्स्ट लुक लोगों के बीच आया और अन्ना का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस लुक में सुनील शेट्टी किसी लड़ाकू योध्या की तरह दिखाई दे रहे है।

सुनील शेट्टी

आपको बता दें सुनील शेट्टी के इस नए प्रोजेक्ट का निर्देशन माशूर निर्देशक प्रियदर्शन कर रहे है और सुनील शेट्टी के साथ करीब 10 साल बाद हाथ मिल रहे है। इससे पहले सुनील ने प्रियदर्शन की फिल्म दे दना दन में अभिनय किया था।

सुनील शेट्टी

प्रियदर्शन की इस नयी फिल्म में सुनील शेट्टी एक समुद्री योद्धा बनने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग बीते हफ्ते ही शुरू हो चुकी है।

सुनील शेट्टी

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म का नाम ‘मरक्कड़- द लॉयन ऑफ अरेबियन सी’ है। इस फिल्म को हॉलीवुड की तर्ज पर फिल्माया जा रहा है और उम्मीद है की इस फिल्म में दर्शकों को नया फ्लेवर देखने को मिलेगा।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी की ये फिल्म हॉलीवुड की ‘ट्रॉय’ से प्रेरित है जिसमे मुख्य भूमिका में ब्रेड पिट एक योध्या की भूमिक में थे । फिल्म के लिए सुनील को तलवारबाजी सीखनी है और कई बड़े-बड़े सीन भी फिल्माने हैं। फिल्म में उनके अलावा प्रभुदेवा और मोहनलाल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले है।

आखिरकार कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ डेट पर जाने के लिए हुए तैयार !

Desk Team