बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। उनकी फोटोज और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। एक बार फिर से सनी लियोनी सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, केरल पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक्ट्रेस सनी लियोनी से एक केस को लेकर पूछताछ की।

आपको बता दे, सनी लियोनी पर आरोप है कि उन्होंने कोच्चि में दो प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सनी लियोनी से दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जबकि सनी लियोनी की तरफ से एक व्यक्ति ने बताया कि राशि 12 लाख रुपये थी, जिसे वापस कर दिया जाएगा।

बता दे, सनी लियोनी इन दिनों केरल में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी तरफ से केरल पुलिस के क्राइम ब्रांच को बताया गया कि वो कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाईं। सनी लियोनी की तरफ से यह भी कहा गया कि प्रोग्राम पांच बार पोस्टपोन हुआ और इसके लिए ऑर्गनाइज़र जिम्मेदार है।


Download Android App
Download iOS App



