टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ से एक्टिंग सीख रही है एक्ट्रेस सनी लियोनी,खुद ही किया खुलासा

Summary :

सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सनी टीवी शो कुमकुम भाज्ञ देखकर उसके डायलॉग दोहराने की कोशिश करती हैं। इस पोस्ट का कैप्शन है, एकि्टंग वर्कशॉप।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल अपनी आने वाली फिल्म कोकाकोला ने लिए कड़ी मेहनत कर रही है और अपनी मेहनत को वो फैंस के साथ समय-समय पर शेयर भी करती रहती है। 
अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहने वाली सनी लियोनी का एक और वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी का टीवी सीरियल प्रेम भी उभर आ रहा है। 
सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सनी टीवी शो कुमकुम भाज्ञ देखकर उसके डायलॉग दोहराने की कोशिश करती हैं। इस पोस्ट का कैप्शन है, एकि्टंग वर्कशॉप। 

सनी अपनी इस एक्टिविटी के साथ पूरी मस्ती करती दिखती हैं। पोस्ट से साथ सनी ने पोस्ट लिखा है कि धन्यवाद कुमकुम भाग्य, श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया। मेरा वह बेस्ट टाइम होता है जब में बिना अपनी बेवकूफी भरी कमेंट्री के बिना आपका शो देख पाती हूं। 
सनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कोकाकोला’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण भाषा भी सीख रही हैं। कुछ दिन पहले सनी ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह ग्रामीण भाषा बोलती नजर आ रही थीं।
अब देखना होगा की सनी की ये मेहनत फैंस को परदे पर कितनी पसंद आती है फिलहाल तो सनी शूटिंग में बिजी है। बीते दिनों उन्होंने एक प्रैंक से अपनी फिल्म टीम को भी डरा दिया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

Ujjwal Jain