क्रैश होने से बाल-बाल बचा BJP सांसद बालकनाथ का हेलीकॉप्टर

Summary :

बाबा बालकनाथ के पीएसओ बनेसिंह ने बताया कि हैलीपेड की लोकेशन पर बिजली का तार एवं ट्रांसफार्मर और पेड़ होने से वह अनियंत्रित हो गया।

राजस्थान में अलवर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बाबा बालकनाथ का हैलीकॉप्टर आज दोपहर क्रैश होने से बाल बाल बच गया। अलवर जिले के कोटकासिम के लाडपुर गांव में आयोजीत एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बाबा बालकनाथ हैलीकॉप्टर से आये थे। 
लेकिन हेलीकॉप्टर को उतारने से पहले पायलट हैलीकॉप्टर पर नियंत्रण नहीं बना पाये और वह हवा में ही घूमने लगा और बड़ी मुश्किल से तीन चार चक्कर काटने के बाद बिना उतरे ही रवाना हो गया। बाबा बालकनाथ के पीएसओ बनेसिंह ने बताया कि हैलीपेड की लोकेशन पर बिजली का तार एवं ट्रांसफार्मर और पेड़ होने से वह अनियंत्रित हो गया। 

हालांकि पायलट ने सूझबूझ से हैलिकॉप्टर पर नियंत्रण कर लिया। हैलीपेड पर नहीं उतर पाने के कारण हैलिकॉप्टर जयपुर रवाना किया गया और बाबा बालकनाथ जयपुर से सड़क मार्ग से लाडपुर गांव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस मामले में बाबा बालकनाथ ने कहा कि जनता और उनके समर्थकों की दुआएं उनके साथ है।

Desk Team