सुपरस्टार Mohanlal ने हेमा समिति की रिपोर्ट पर पहली बार किया रिएक्ट, कहा-‘गलत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए’

Summary :

एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद, अभिनेता Mohanlal ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपों को लेकर हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर पहली बार बात की है। उन्होंने कहा है कि वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी पावर ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं और वो ऐसे किसी ग्रुप के बारे में भी नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जहां हजारों लोग काम करते हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मोहनलाल ने 27 अगस्त को AMMA…

एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद, अभिनेता Mohanlal ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपों को लेकर हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर पहली बार बात की है। उन्होंने कहा है कि वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी पावर ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं और वो ऐसे किसी ग्रुप के बारे में भी नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मलयालम सिनेमा एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जहां हजारों लोग काम करते हैं। हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मोहनलाल ने 27 अगस्त को AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • सुपरस्टार मोहनलाल ने आगे कहा कि हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद मैंने AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया
  • अभिनेता ने एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के खिलाफ लगे यौन दुराचार और हमले के आरोपों का जिक्र करते हुए

हेमा समिति रिपोर्ट पर पहली बार बोले मोहनलाल

सुपरस्टार मोहनलाल ने आगे कहा कि हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद मैंने AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं ये यह पहली बार है कि जब एएमएमए के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल रिपोर्ट जारी होने के बाद मीडिया के सामने आए। अभिनेता ने एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के खिलाफ लगे यौन दुराचार और हमले के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा, ‘अगर गलत काम करने वालों के खिलाफ सबूत हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा,’मैं मलयालम सिनेमा में किसी शक्तिशाली समूह का हिस्सा नहीं हूं और हेमा समिति की रिपोर्ट जारी करना सरकार का सबसे अच्छा निर्णय था।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

मोहनलाल ने सरकार की तारीफ

एक कार्यक्रम में, मोहनलाल ने यह भी बताया है कि वह काफी समय से अपने परिवार के साथ व्यस्त थे क्योंकि उनकी पत्नी की सर्जरी चल रही थी, जिसके कारण वह इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर पाए थे। उन्होंने आगे ये भी कहा, ‘सरकार ने सही निर्णय लिया है, लेकिन पूरी मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री हेमा समिति की रिपोर्ट के लिए जवाबदेह है। हम देख रहे हैं कि सारे सवाल सिर्फ AMMA से पूछे जा रहे हैं। AMMA सभी सवालों का जवाब नहीं दे सकता है। ये सवाल सभी से पूछे जाने चाहिए। प्लीज एसोसिएशन पर गैरजरूरी आरोप न लगाएं।’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।