सुपरस्टार विजय सेतुपति और उनकी टीम पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हमला, हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Summary :

साउथ इंडियन फिल्‍मों के सुपरस्‍टार विजय सेतुपति और उनकी टीम पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक शख्‍स ने हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई आहत नहीं हुआ, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह के हमले से कर कोई हैरान है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टार्स के साथ पब्लिक प्लेस कई बार हमले का वीडियो सामने आ चुका है जो कि काफी हैरान करने वाला होता है। इसी बीच अब एक और सुपरस्टार के साथ भी ऐसी हरकत हुई है। ये सपुरस्टार कोई और नहीं बल्कि तमिल सिनेमा के एक्टर विजय सेतुपति हैं। विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से विजय लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन इसी बीच उनपर हुए हमले ने न सिर्फ हर किसी को हैरान कर दिया बल्कि उनके फैंस को चिंता में भी डाल दिया है। 
साउथ के जाने-माने कलाकार विजय सेतुपति का एक वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति उनके और उनकी टीम के ऊपर हमला करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि विजय सेतुपति जब एयरपोर्ट से बाहर जा रहे थे, तब उनके गार्ड से किसी को धक्का लग गया, जिसके बाद बात बढ़ गई। इस लड़ाई में विजय और उनकी टीम में से किसी को चोट नहीं आई है। फैंस ने जब से विजय का ये वीडियो देखा है, वो उनकी चिंता कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय एयरपोर्ट में एंट्री कर रहे थे कि तभी एक आदमी अचानक उनके सिक्योरिटी ग्रुप पर कूद जाता है। उस आदमी की ऐसी हरकत देखकर एक्टर चौंक जाते हैं। वहीं जबतक विजय कुछ समझ पाते वह घबराहट की वजह से लड़खड़ा जाते हैं। विजय सेतुपति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद विजय के फैंस उनकी सुरझा को लेकर काफी चिंता में हैं।

अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म करके वापस लौटे थे। इसी दौरान जब विजय के सहयोगी उनके जाने के लिए एयपोर्ट का रास्ता साफ कर रहे थे तभी उन्होंने नशे में धुत एक व्यक्ति को धक्का दिया था। इस बात से वह शख्स इनता नाराज हो गया कि उसने सहायक पर हमला कर दिया।​ फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।
विजय सेतुपति के वर्कफ्रेंट की बात करें तो को आखिरी बार वह ‘सुपर डीलक्स’ और ‘एनाबेल राठौर’ में नजर आए थे। वहीं अब वह जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘माइकल’, ‘पुष्पा’ और ‘विक्रम’ में नजर आने वाले हैं।

Desk Team