सुरेश रैना ने रिश्तेदार के लिए तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर मिल जाने के बाद सोनू सूद को धन्यवाद किया,ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

पिछले साल कोरोना वायरस भारत में अपनी दस्तक दे चूका है, इस दौरान बॉलीवुड एक्टर लोगों की मदद करने के लिए आगे आये जब कई लोगों को लॉकडाउन के चलते काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था।

पिछले साल कोरोना वायरस भारत में अपनी दस्तक दे चूका है, इस दौरान बॉलीवुड एक्टर लोगों की मदद करने के लिए आगे आये जब कई लोगों को लॉकडाउन के चलते काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। खास बात सोनू सूद की मदद का सिलसिला अभी तक जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर लोग एक्टर से गुहार लगा रहे हैं। वहीं इस साल सोनू सिर्फ गरीब प्रवासी मजदूरों ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी मदद कर रहे हैं। 
हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना को मेरठ में रहने वाली अपनी चची के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की गुहार ट्विटर पर लगाई थी। जिसके बाद बिना समय बर्बाद किये सोनू सूद ने   रैना के पास तक सिलेंडर पहुंचा दिया। अब सुरेश रैना ने सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया है। 
बता दें, सुरेश रैना के ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग करने पर सोनू सूद ने उन्हें ट्वीट करके 10 मिनट के अंदर उनकी मदद करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने फौरन सुरैश रैना की मौसी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। सोनू सूद की तरफ से इतनी बड़ी सहायता मिल जाने के बाद सुरेश रैना ने ट्वीट करके अब एक्टर का आभार जताया है। 

सुरेश रैना ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा , ‘सोनू पाजी आपने बहुत बड़ी मदद कर दी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे। बता दें कि सुरैश रैना ने ट्वीट कर अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की थी जिसमें उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया था। हालांकि सोनू सूद ने फौरन आगे बढ़कर उनकी मदद की। 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अब देशभर में अब कोहराम मचा रखा है। तो ऐसे में लोगों के लिए भगवान बने सोनू सूद और दूसरे सेलेब्स भी लोगों की मदद में जुट चुके हैं। हाल ही में कुछ लोग अपनी जरूरत को लेकर सोनू सूद के घर के बाहर भी इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद अभिनेता ने उनकी अपील सुनी और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।
 
 
 

Desk Team