साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। सूर्या की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सूर्या और उनकी वाइफ और मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका को साउथ का पावर कपल कहा जाता है। सूर्या और ज्योतिका इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल, बीतों दिनों कपल को कई बार मायानगरी मुंबई में स्पॉट किया गया। वहीं, अब खबर आ रही है कि सुपरस्टार सूर्या ने अब मुंबई में ही रहने का फैसला कर लिया है और इसी सिलसिले में कपल मायानगरी में अपने लिए घर की तलाश कर रहा था। कहा जा रहा है कि सूर्या और ज्योतिका की नई घर की तलाश खत्म हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या और ज्योतिका ने मुंबई में 70 करोड़ रुपए का एक आलिशान घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि सूर्या का नया अपार्टमेंट एक पॉश गेटेड सोसायटी में 9,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। उनके अपार्टमेंट में एक खूबसूरत पार्क के साथ कई पार्किंग स्लॉट हैं, जो इसे शानदार बनाते हैं।

खबरों की मानें तो कपल ने मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला अपने बच्चों की खातिर लिया है। सूर्या और ज्योतिका के दो बच्चे हैं। अपने बच्चों देव और दीया की आगे पढ़ाई और करियर की वजह से फैसला लिया है। रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा कि सूर्या और ज्योतिका के बच्चों का एडमिशन मुंबई के एक स्कूल में कराया गया है।

बच्चों की पढ़ाई के अलावा एक्टर की वाइफ ज्योतिका को लेकर खबर है कि उन्होंने एक हिंदी वेब सीरीज भी साइन की है जिसकी शूटिंग भी मुंबई में ही होनी हैं। वहीं, ज्योतिका जल्द ही एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘श्री’ में अहम रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा ममूटी की ‘काथल – द कोर’ में भी ज्योतिका दिखेंगी।

सूर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार मशहूर एक्टर आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में कैमियो रोल में देखा गया था। जल्द ही वो निर्देशक सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म में लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा, अपनी फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक में भी सूर्या कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



