भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज में कंगारू टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। इस सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी काफी साधारण रही थी, जिसके कारण भारत को पहले मैच में भी काफी संघर्ष के बाद जीत मिली थी और उसके बाद आखिरी के दोनों मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ो के सामने घुटने टेक दिए। इस सीरीज हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का कप्तान रोहित शर्मा पर गुस्सा निकला है।

सुनील गावस्कर ने रोहित की कप्तानी पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि उसे हर मैच खेलने की जरूरत है। आपके पास ऐसा कप्तान नहीं हो सकता जो एक मैच के लिए हो और बाकी के लिए नहीं हो। यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह किसी भी अन्य खिलाड़ी के साथ हो सकता है। मुझे पता है कि यह एक पारिवारिक प्रतिबद्धता थी, इसलिए उसे वहां होना ही था।

इसके आगे गावस्कर ने विश्व कप की बात करते हुए कहा “लेकिन मुझे लगता है… जब विश्व कप की बात आती है, तो आपके पास पारिवारिक प्रतिबद्धता नहीं हो सकती है; यह इतना सरल है। हो सकता है कि उससे पहले, आपके पास जो कुछ भी है उसे पूरा कर लें… जब तक कि यह कोई आपात स्थिति न हो। आपातकाल बिल्कुल अलग चीज है।’

हालांकि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। जिसके पहले मैच में रोहित के बल्ले से शानदार शतक भी देखने को मिला था। वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित फैमिली फंक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे, उसके बाद बचे दो मुकाबलों में रोहित ने भारतीय टीम की कप्तानी की, लेकिन वो अपने बल्ले से कमाल करने में असफल रहे। रोहित ने दूसरे वनडे में 13 रन और तीसरे मैच में 31 रन बनाए थे।


Download Android App
Download iOS App



