राहुल की सजा पर NCP ने BJP पर किया पलटवार, बड़बोले देर-सबेर कानून की गिरफ्त में आएंगे

Summary :

रांकपा ने बृहस्पतिवार को मानहानि के एक मामले में सुनाई गई दो साल की सजा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाजपा नेताओं द्वारा आलोचना को लेकर कहा कि यह नियम तो भाजपा नेताओं पर भी लागू होता है

रांकपा ने बृहस्पतिवार को मानहानि के एक मामले में सुनाई गई दो साल की सजा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाजपा नेताओं द्वारा आलोचना को लेकर कहा कि यह नियम तो भाजपा नेताओं पर भी लागू होता है क्योंकि कानून देर-सबेर बड़बोलों को गिरफ्त में लेगा। सूरत की एक अदालत ने मोदी उपनाम संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई।
बीजेपी की नसीहत पर राकांपा  ने साधा निशाना
राकांपा प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने ट्वीट किया, भाजपा नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा दी गई सजा से सबक सीखना चाहिए और बोलने से पहले अपने शब्दों का उचित चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा, यही बात भाजपा के ‘बड़बोले’ नेताओं पर भी लागू होती है क्योंकि हमारी न्यायपालिका सर्वोच्च है और वह कभी न कभी ऐसे नेताओं को भी गिरफ्त में लेगी।

भाजपा पर राहुल को गाली देने का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राहुल गांधी लोगों को गाली देते हैं तो कानून अपना काम करेगा। पार्टी ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को दोषी ठहराए जाने पर प्रमुख विपक्षी दल की ओर से की गई आलोचना पर पलटवार करते हुए यह सवाल भी किया कि क्या कांग्रेस अपने नेता के लिए पूरी आजादी चाहती है ताकि वह दूसरों को गाली देते रहें। उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है और यह कायम रहेगा।

Desk Team