अडानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद केंद्रीय वित्त मंत्री के कार्यालय पहुंचे

Summary :

तृणमूल कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय में जाकर उद्योगपति गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग की।तृणमूल कांग्रेस पिछले सप्ताह से अडाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय में जाकर उद्योगपति गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग की।तृणमूल कांग्रेस पिछले सप्ताह से अडाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उसने आरोप लगाया कि अडाणी करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार हैं जो आम आदमी का पैसा है।
 अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी
प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य प्रतिमा मंडल, अबू ताहिर खान, खलीउर रहमान, सुनील मंडल और राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन, अबीर विश्वास, मौसम नूर तथा सुष्मिता देव शामिल थे।उन्होंने अपने विरोध स्वरूप सीतारमण के कार्यालय में दो टोपियां भी छोड़ीं जिनमें अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी हैं।
आर्थिक वृद्धि धीमी हुई लेकिन अर्थव्यस्था में मंदी नहीं: निर्मला सीतारमण
तृणमूल कांग्रेस सांसदों के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने इसी मांग के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय तक मार्च किया।पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘हम भ्रष्टाचार की समस्या के आगे झुकेंगे नहीं। हम न्याय और जवाबदेही के लिए अपनी लड़ाई में दृढ़ता से डटे रहेंगे।’’

Desk Team