सुशांत सिंह राजपूत केस में चल रहे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ‘मीडिया ट्रायल’ पर तापसी पन्नू ने कहा- ‘नहीं हुईं हैं अभी….’

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्राइम सस्पेक्ट रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मंचू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्राइम सस्पेक्ट रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मंचू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल रिया पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को खुदखुशी करने के किए उन्होंने उकसाया। 
इसी बीच ट्विटर पर एक्ट्रेस लक्ष्मी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, सुशांत को न्याय दिलाने के साथ उन्होंने रिया को भी न्याय दिलाने की मांग की। अब तापसी पन्नू ने ट्विटर पर लक्ष्मी के इस लंबे पोस्ट को रिट्वीट किया साथ ही मीडिया ट्रायल पर भी नाराजगी जताई। 
ट्वीट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू में लिखा, मैं सुशांत सिंह राजपूत को निजी स्तर पर नहीं जानती और ना ही रिया को जानती हूं। लेकिन यह जानती हूं, सिर्फ यह समझने के लिए एक इंसान होना चाहिए कि किसी को दोषी साबित करने के लिए न्यायपालिका से आगे निकलना कितना गलत है। अपनी और मृतक की पवित्रता के लिए यहां के कानून पर भरोसा रखें। 

जबकि लक्ष्मी मंजू ने अपने पोस्ट में लिखा कि, इस बारे में बहुत सोचा कि क्या मुझे बोलना चाहिए या नहीं। मैं बहुत सारे लोगों को इसलिए चुप देखती हूं क्योंकि मीडिया ने एक लड़की को डायन बना दिया है। मुझे सच्चाई का पता नहीं है और मैं सच्चाई जानना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि सच्चाई सबसे ईमानदार तरीके से सामने आएगी। मुझे न्यायपालिका प्रणाली और सुशांत को न्याय दिलाने में शामिल सभी एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। 
लांछन न लगाएं 

पोस्ट में लक्ष्मी मंचू ने लिखा, लेकिन तब तक हम तथ्यों को जाने बिना व्यक्ति और उसके पूरे परिवार की बुराई और लांछन करने से खुद को रोकें। मैं केवल उस दर्द की कल्पना कर सकती हूं जिसका पूरा परिवार इन तथाकथित मीडिया ट्रायल से गुजर रहा है। दरअसल रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी सुशांत सिंह राजपूत केस में हैं। कई गंभीर आरोप रिया के अलावा उनके परिवार पर लगाए गए हैं। 

Desk Team