सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस का जांच मामला सीबीआई के हाथों सौंप दिया गया है। डीआरडीओ गेस्ट हाऊस वें दिन भी सीबीआई ने रिया के पेरेंट्स से काफी लंबी पूछताछ की है। रिया चक्रवर्ती इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। वहीं अभिनेत्री के अलावा सिद्धार्थ पीठानी,नीरज सिंह,केशव और सैमुअल मिरांडा से भी घंटों तक पूछताछ की गई है। ऐसे में सुशांत की बैंक स्टेटमेंट से यह साफ जाहिर है कि उन्होंने बहन प्रियंका को अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी बनाया है।

दरअसल सुशांत मौत से महज 1 महीने पहले ही एक्टर ने अपनी बहन को अपने पैसों से लेकर मकान तक सभी चीजों का नॉमिनी बना दिया था। वैसे इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच ये बातें वॉट्सएप पर बात हुई थी।

रिया का आरोप…
मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती का आरोप था कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा नहीं था। इसके अलावा रिया ने प्रियंका को लेकर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था और वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट शेयर किया,जिसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका से खफा दिखें। परन्तु सामने आए कुछ तथ्यों को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि उनकी सुशांत की बहनों के बीच सब कुछ सही था।

हालांकि जब सुशांत और प्रियंका की चैट के स्क्रीनशॉट सामने आये तो उसमें साफ था कि 8 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर चली गई थीं और सेम दिन ही रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका को चैट पर दवाइयों की लिस्ट भेजी थी साथ ही यह भी बताया कौन सी दवाई कब लेनी है। खैर,सीबीआई की पूछताछ में उन्होंने इस बात को स्वीकार लिया है कि सुशांत की बीमारी के बारे में मालूम था।

वहीं सुशांत की फैमिली का कहना है कि वो तो अब तक इस बात से बेखबर हैं कि कभी सुशांत डिप्रेशन का शिकार भी थे। इसके अलावा सुशांत के परिवार ने रिया पर ओवरडोज दवाईयां देने के बारे में बताया था। बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



