दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच चल रही है। फिल्म इंडस्ट्री के अब कई बड़े नाम इस केस में सामने आ रहे हैं। सुशांत केस में जब से ड्रग्स मामला सामने आया है तब से एनसीबी इसकी जांच में जुटी हुई है। इस केस में बीते दिनों पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण,रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

ऐसे में एक खबर आ रही है कि केशव नाम का एक शख्स फरहान अख्तर के घर पर काम कर रहा है और वह वही है जो सुशांत सिंह राजपूत के घर पर पहले काम करता था। इस खबर के वायरल होने के बाद फरहान अख्तर ने खुद इस बात का खंडन करते हुए खबर को गलत बताया।

ट्विटर पर फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि मेरे घर पर कोई भी केशव नाम का इंसान काम नहीं करता है। ये एक और झूठ है एक फेक न्यूज चैनल द्वारा जो झूठी खबरें दिखाने के लिए बदनाम है। प्लीज सब लोग इतने भोले बनना बंद कर दीजिए। चूंकि एक इंसान टीवी पर चिल्लाता रहता है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो सच बोल रहा है।

फरहान ने पोस्ट की थी सुशांत के लिए कविता
इंडस्ट्री के लिए अभूतपूर्व क्षति सुशांत की मौत को इससे पहले बताया था। इसके साथ ही सुशांत के लिए एक कविता भी सोशल मीडिया पर एक्टर ने समर्पित की थी। हालांकि सीबीआई,एनसीबी और ईडी यह तीनों बड़ी संस्थाएं सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जांच कर रही हैं। मगर अभी तक भी उनके मौत का सच सामने नहीं आया है।
बता दें कि सुशांत के रूप का डमी ट्रायल भी इस केस में सीबीआई ने किया था। हालांकि उसी रिपोर्ट का आने का इंतजार हो रहा है। वहीं सीबीआई को अपनी रिपोर्ट भी एम्स ने सौंप दी है लेकिन इस केस की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। आखिर सुशांत ने आत्महत्या की थी या फिर किसी ने उनका मर्डर किया था।

सुशांत के परिवार के वकील ने इस केस में कहा है कि प्राथमिकता नहीं रह गया है सीबीआई के लिए यह केस। मगर सीबीआई ने इसपर कहा कि हर एंगल से इस मामले की वह जांच कर रहे हैं, इसी वजह से समय लग रहा है। 14 जून को अपने मुंबई ब्रांडा स्थित घर में सुशांत सिंह राजपूत कथित तौर पर मृत पाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



