सारा अली खान को बॉलीवुड में डेब्यू किया अभी एक साल भी नहीं हुआ पर वो अपनी एंट्री के पहले से ही सुर्ख़ियों में रही है और अब भी उनका जलवा बखूबी बरकरार है। अब एक बार फिर सारा अली खान चर्चा में है।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने साल 2018 में प्रदर्शित फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की करीबी भी काफी सुर्खियों में रही थी।

हालांकि, कुछ वक्त पहले खबर आई कि दोनों अलग हो गए है। अब सुशांत ने सारा के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों सितारों के बीच फिल्म केदारनाथ की रिलीज़ के बाद से ही अनबन चली हुई है।

कहा जा रहा है कि सुशांत ने सारा के साथ एक टीवी एड के लिए काम करने से मना कर दिया है। इसके लिए दोनों को साथ कास्ट किया जाना था लेकिन सुशांत ने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी।

बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने एक टीवी कमर्शियल के लिए सुशांत और सारा को कास्ट करना चाहती थी। लेकिन जब सुशांत को पता चला कि उन्हें सारा के अपोजिट काम करना पड़गा तो उन्होंने ये ऐड करने से मना कर दिया।

फिल्म केदारनाथ के बाद दोनों सितारों के बीच क्या खटपट हुई है इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है पर इतना जरूर है की दोनों ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक दूसरे से किनारा कर लिया है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान इन दिनों अपने क्रश कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल – 2 की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है।


Download Android App
Download iOS App



