एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दिल को छू देने वाली तस्वीर फेसबुक पेज Philippine Trends And News ने शेयर की है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फोटो में दिखाई दे रहा बुजुर्ग शख्स एक पिता है जो काफी लंबे वक्त से पाई-पाई जोड़ रहा था ताकि वह अपने बेटे को उसके पसंद के जूते दिला सके। वायरल हो रही ये तस्वीर एक स्टोर की बताई जा रही है। जहां पर वो अपने बेटे के साथ जूते खरीदने गए थे।

ये तस्वीर 2 सितंबर के दिन शेयर की गई
इस तस्वीर को 2 सितंबर के दिन Philippine Trends And News ने शेयर किया था। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा दोस्तों इस पिता को मशहूर बनाते हैं। क्योंकि इन्होंने अपने बेटे को जूते दिलाने के लिए कुछ सालों तक एक-एक पाई जोड़ी। आप खुद तस्वीर में देख सकते हैं कि वह कैसे दुकान के काउंटर पर खड़े हो सिक्के गिनते नजर आ रहे हैं। हम सभी को इस पिता को सलाम करना चाहिए।
लोगों ने क्या लिखा?
खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 268 लोग शेयर कर चुके हैं जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं। अब ज्यादातर लोग इस पिता के खूबसूरत काम की तारीफ कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



