दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने बीत चुके हैं,लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे। वहीं सुशांत के परिवार से लेकर उनके दोस्त,फैंस सभी जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर की मौत के पीछे का असली सच क्या है?

सुशांत सिंह राजपूत ने तीन महीने पहले यानि 14 जून को अपने फ्लैट फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं उससे पहले मतबल 8 जून को उनकी पूर्व-मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। फिलहाल सीबीआई सुशांत और दिशा सालियान के मौत मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुशांत ने शेयर की थी स्टोरी
इस दौरान इंटरनेट पर शेयर किया गया है कि दिशा के कथित सुसाइड के बाद सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम इंस्टा स्टोरी क्या थी। दरअसल इंस्टाग्राम पेज @justiceforsushi ने सुशांत का यह पोस्ट साझा किया है जो उन्होंने दिशा की मौत के बाद पोस्ट किया था। इतना ही नहीं सुशांत सिंह ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखकर साझा किया।

ये रही सुशांत की इंस्टा स्टोरी
सुशांत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दिशा के लिए लिखा,यह बहुत ही दुखदायी खबर है,मेरी संवेदनाएं दिशा के परिवार और दोस्तों के साथ है। उसकी आत्मा को श्रद्धांजलि। इसमें सुशांत हाथ जोड़ने वाले इमोजी का भी इसमें शामिल किए थे

बता दें कि हाल ही ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 किया था। हालांकि मुंबई पुलिस ने इन सभी खबरों को महज अफवाह बताया है। क्योंकि मुंबई पुलिस का कहना है दिशाने आखिरी बार फोन अपनी दोस्त अंकिता को किया था।

वहीं बीजेपी विधायक नितेश राणे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिशा सालियान के बॉयफें्रड रोहन राय की सुरक्षा की मांग की गई है। दरअसल राणे का मानना है कि रोहन राय कुछ लोगों के डर के कारण मुंबई छोड़कर यहां से भाग गया है।


Download Android App
Download iOS App



