टेलीविज़न से निकल कर बॉलीवुड में दमदार पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। अब खबर ये आ रही है कि सुशांत अपना घर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट हो गए है और दोनों अब ‘लिव इन’ में एक साथ है।

बता दें सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं और काफी समय से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। खबरों के अनुसार हाल ही में सुशांत को अपने घर से बैग आदि लेकर जाते देखा गया था और इसके बाद से वो अपने घर पर वापस नहीं लौटे है।

सुशांत के अपनी गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट होने के पीछे एक्टर के पड़ोसियों की नाराजगी भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। सुशांत के वॉचमैन ने बताया है कि एक्टर के घर आये दिन पार्टियां चलती है जिससे उनके पडोसी अंग आ गए है और कई बार शिकायत भी कर चुके है।

बार बार की रोक टोक की वजह से सुशांत सिंह राजपूत भी परेशान हो गए थे और वो अब अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के घर में शिफ्ट हो गए है। सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके है जिनमे अंकिता लोखंडे और कृति सैनन जैसे नाम शामिल है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म छिछोरे की सक्सेस एन्जॉय कर रहे है और जल्द ही फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आने वाले है। इसके अलावा सुशांत नेटफ्लिक्स की फिल्म ड्राइव में जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे।

वहीं रिया चक्रवर्ती की बात की जाए तो वो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होने जा रही है।



Download Android App
Download iOS App



