आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे है और इस मौके पर दोनों तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान से आशीर्वाद लिया। बता दें, बीते साल 14 नवम्बर को बॉलीवुड के इस पावर कपल ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।

दीपिका इस मौके पर नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आयी। लाल रंग की साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी और साथ ही उन्होंने शानदार मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था।

रणवीर सिंह इस मौके पर ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आये और साथ में गुलाबी दुपट्टे के साथ वो काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए। मंदिर दर्शन करने के बाद दीपिका और रणवीर ने मीडिया के लिए काफी तस्वीरें भी खिंचवाई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर तिरुपति जाने का प्लान पहले से ही बनाया हुआ था और उन्होंने वहां अपने फैंस के साथ भी मुलाकात की। तिरुपति दर्शन के बाद दीपिका – रणवीर अपने परिवार के साथ अमृतसर जाएंगे और स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे।
बता दें दीपिका और रणवीर सिंह की लवस्टोरी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी और दोनों ने करीब 6 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। सोशल मीडिया पर दोनों एक दुसरे के साथ काफी मस्ती करते नजर आते है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह और दीपिका जल्द कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे है। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही है।



Download Android App
Download iOS App



