श्वेता ने शेयर किए अपनी शादी के कुछ दुर्लभ फोटो और वीडियो,सुशांत बहन के गले लगकर फूट फूट कर रोए

Summary :

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में अब जांच सीबीआई के हाथों में है और इस सुसाइड केस की पड़ताल में सीबीआई काफी तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है,मगर उनका परिवार इस बात को दिल से स्वीकार नहीं कर पा रहा। ऐसे में एक्टर की बहन से लेकर भांजियों और बहनोई उनसे जुड़ी कई यादें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने अपने संगीत की तस्वीर और रिसेप्शन का वीडियो पोस्ट किया है।
 श्वेता सिंह ने सुशांत के साथ अपनी एक फोटो के कैप्शन में लिखा किसी दुनिया में दोनों हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने अपने और सुशांत के निकनेम का हैशटैग #GudiaGulshan भी दिया है।

रिसेप्शन का वीडियो

इसके अलावा श्वेता ने एक वीडियो क्लिप भी साझा की है,जो उनके वेडिंग रिसेप्शन की है। इस वीडियो के साथ श्वेता ने लिखा है, भाई ने मुझे वेडिंग रिसेप्शन में गले लगाया था। मुझे याद है कि रिसेप्शन से एक दिन पहले कैसे हम एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे। काश मैं उस वक्त में लौट पाऊं।

बता दें की इससे पहले यानि बीते रविवार को श्वेता ने पति विशाल कीर्ति ने अपने वेडिंग फंक्शन से सुशांत के विडियो साझा किए थे। एक ब्लॉग लिखते हुए विशाल ने लोगों से रोइक्वेस्ट की थी कि सुशांत की मौत के केस में जांच को लेकर उनसे सफाई मांगना और सवाल पुछना बंद कर दें।  
सुशांत सिंह राजपूत को म्यूजिकल ट्रिब्यू

Desk Team