राजस्थान में कोरोना वायरस ला प्रकोप जारी है। राज्य में मरीजों की संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। यहा पर सुबह 695 नये कोरोना के मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 72 हजार को पार कर गई वहीं छह और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 973 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के इन नये मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72 हजार 650 पहुंच गई तथा जयपुर में तीन, बूंदी में दो और उदयपुर में एक और कोरोना मरीज की मृत्यु होने से इससे मरने वालों का आंकड़ भी बढ़कर 973 हो गया।
नये मामलों में सर्वाधिक 161 जोधपुर में सामने आये। इसी तरह कोटा में 137, भीलवाड़ 119, जयपुर 115, बीकानेर 104, अलवर 59 नये मामले सामने आये। इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर दस हजार 856 पहुंच गई जो राज्य में सर्वाधिक हैं। इसी तरह राजधानी जयपुर में 9133, अलवर में 6946, भीलवाड़ 1973, बीकानेर 3962 एवं कोटा में संक्रमितों की संख्या 4387 हो गई।
राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक 21 लाख 37 हजार 137 लोगों की जांच की गई जिनमें 20 लाख 63 हजार 202 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि 1285 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। प्रदेश में अब तक 56 हजार 794 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब 14 हजार 883 एक्टिव मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



