बीती रोज यानि 14 जून को स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सिरी पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी ने उन्हें याद किया। वहीं इस खास मौके पर सुशांत के परिवारवालों ने विशेष प्रार्थना का आयोजन किया, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

सुशांत की बहन प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें सुशांत सिंह का पालतू कुत्ता फज भी वहां लेटा हुआ है और वो सुशांत की तस्वीर को निहार रहा है। जबकि एक अन्य तस्वीर में सुशांत की तीनों बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह साथ में नजर आ रही हैं, उनके पीछे सुशांत की तस्वीर रखी हुई है। तीनों बहने पूजा स्थल पर बैठी हैं।

एक्टर की बहन ने लिखा भावुक पोस्ट…
इन तस्वीरों के साथ में प्रियंका लिखती हैं- ‘जिंदगी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रही। मां के जाने के बाद, हमें उनके प्यार को श्रद्धांजलि के रूप में अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा मिली। तुम्हारी गैरमौजूदगी ने इसे पूरी तरह से नाउम्मीद कर दिया। भावानाएं अब हमेशा साथी हैं। निराशा से लेकर हताशा तक, डिप्रेशन, दर्द और गुस्सा तक है। बेशक तुम फिजिकल तौर पर अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन तुम हमेशा हमारी जिंदगी के प्रत्येक क्षण में हमेशा इतने करीब रहोगे- चलना, सोना, सपने देखना, जीवन की हर नब्ज के साथ हममें धड़कता है। तुम सच में अमर हो गए हो, हमेशा की तरह। और हां तुम्हारे बिना इस दुनिया में खुद को पाकर सर्वाइवर के रूप में अपराधबोध से जूझ रही हूं।
गौरतलब है, सुशांत सिंह अपने पीछे चार बहनें और अपने पिता को छोड़ इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए हैं। एक्टर की तीन बहने प्रियंका, मीतू और नीतू इंडिया में रहती हैं जबकि उनकी चौथी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका में रहती हैं। श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और भाई सुशांत लिए कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर हैं।


Download Android App
Download iOS App



