क्या फिर से चारु आसोपा और राजीव सेन की शादीशुदा में हुई मुसीबत? बेटी के लिए पोस्‍ट कर रहा इशारा

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। साल 2019 में उनकी शादी ऐक्ट्रेस चारू असोपा से हुई थी,

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा  में रहते हैं। साल 2019 में उनकी शादी ऐक्ट्रेस चारू असोपा से हुई थी, लेकिन वेडिंग के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आने लगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन में उनके बीच इतनी अनबन हुई कि राजीव घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे।
मगर जब से दोनों की लाइफ में बेटी जियाना आई तो फैंस को ऐसा लगा कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। मगर पिछले कुछ महीनों से उनके सोशल मीडिया पर जो नजर आ रहा है, उससे फैंस के बीच हलचल काफी तेज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि राजीव और चारू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
मालूम हो राजीव और चारु के घर 4 महीने पहले बेटी ने जन्म लिया था। बेटी के माता-पिता बनने से दोनों बहुत ज्यादा खुश थे, मगर दोनों के सोशल मीडिया पर ध्यान दिया जाये तो दोनों ने काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा नहीं की है। वहीं, कुछ दिन पहले चारू अपनी बेटी के साथ होमटाउन (बीकानेर) भी चली गईं।
राजीव बेटी को कर रहे हैं मिस 
हाल ही में राजीव ने बेटी की याद में अपने यूट्यबू चैनल पर बेटी और चारु की तस्वीर शेयर की है। अब राजीव अपनी बेटी को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर  चारू और जियाना के साथ एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, जियाना अपने डैडी के घर वापस आ जाओ। इतना सफर तुम्हारे लिए अच्छा नहीं है… तुम्हें लंबे समय से नहीं देखा… जल्दी से आओ और मेरे साथ खेलो।
चारु ने अपना बर्थडे बिना राजीव के मनाया। लेकिन, एक्ट्रेस ने जियाना और अपनी फैमिली के साथ जश्न मनाया। इस बीच चारु ने उदयपुर में ट्रैवल किया और कई अपनी कई खूबसूरत फोटोज साझा की। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने इनके कैप्शन में लिखा-ये बर्थडे बहुत स्पेशल है। मुझे अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट देने के लिए भगवान की आभारी हूं। आई लव यू जियाना सेन।
वैसे ये पहली बार नहीं जब राजीव और चारु की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चलने की खबरें आ रही हों। दोनों का बेबी होने से पहले भी उनकी शादी में काफी तकरार देखने को मिली थी। उस समय राजीव घर छोड़कर मुंबई से दिल्ली रहने लगे थे। फिर बाद में उनका पैचअप हो गया था। ऐसे में हम कपल ले लिए सिर्फ और सिर्फ यही दुआ करेंगे की दोनों की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की ये सभी खबरें गलत साबित हों। चारु-राजीव हमेशा हैप्पिली अपने बेटी के साथ रहे।

Desk Team