फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के बीच बीते कुछ दिनों से अनबन चल रही है। खबरों की मानें तो राजीव सेन और चारु आसोपा अलग पिछले दो महीने से रह रहे हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें तब वायरल होने लगी जब अपने इंस्टाग्राम से राजीव ने चारु के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। ऐसे में एक और तस्वीर इंस्टा पर राजीव ने शेयर की है जिसे देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की दोनों एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं।

चारु के साथ एक तस्वीर राजीव ने अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की। वीडियो कॉल के समय की यह तस्वीर है। इस तस्वीर को देखने पर लग रहा है की दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। राजीव ने इस तस्वीर के साथ लिखा, हैलो चारू, राजीव। उन सभी फैंस के लिए जो हमसे बहुत प्यार करते हैं।

चारु ने राजीव पर आरोप लगाते हुआ बताया था कि वह मुंबई वाले घर में उन्हें अकेला छोड़कर दिल्ली चले गए। दरअसल दो महीने से दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों के अलग रहने की खबर सोशल मीडिया पर जैसे ही आग की तरह फैली उसके बाद हर जगह यही बात होने लगी।

इससे पहले भी राजीव और चारु के रिश्ते को लेकर खबरें आईं थी की दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। ऐसी खबरें थी कि दोनों के बीच अनबन शादी के दो महीने बाद ही हो गई है। हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। उसके कुछ समय बाद दोनों के बीच सामान्य भी सब कुछ हो गया था।

दरअसल राजीव की सरनेम भी चारु आसोपा ने हटा ली है। चारु ने राजीव को लेकर बयान दिया था कि शक का कोई इलाज नहीं होता। मुश्किल घड़ी में जब राजीव को उनके साथ होना था तब वो उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। जबकि राजीव ने कहा था कि चारु का कोई ब्रेनवॉश कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



