बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपनी नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सुष्मिता सेन के फैन्स उनके ड्रेसिंग सेंस के बेहद दीवाने हैं। उन्होंने अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है।

हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देखकर सुष्मिता के फैन्स को उनकी फिल्म मैं हूं ना का किरदार याद आ गया। दरअसल सुष्मिता ने साड़ी पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुष्मिता ने एक वीडियो में शेयर किया है जिसमें वह मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

एक इवेंट में सुष्मिता ने साड़ी पहनी थी। सुष्मिता ने इस इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, मुझे साड़ी में खूबसूरत महसूस होता है। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है और उसमें उनका लुक पूरा दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो के साथ सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा है, आप पूरे लुक के बारे में पूछ रहे थे, आपकी विश पूरी की गई। सुष्मिता सेन जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर सकती है। मॉडल रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन का नाम जुड़ रहा है। कुछ समय से वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। वेकेशन, इवेंट्स में एक साथ सुष्मिता और रोहमन नजर आते हैं। बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ने अपना एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।



Download Android App
Download iOS App



