सुष्मिता सेन के भाई और भाभी की जबसे शादी हुई है ये दोनो सुर्खियों में बने हुए है। कभी इनकी कोजी फोटोज वायरल होती है, तो कभी इनकी अनबन की खबरे लाइमलाइट में आ जाती है। दोनो के रिश्ते में कई उतार- चढाव आ चुके है। एक वक़्त ऐसा आया था जब इनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। दोनो के बीच इतने मनमुटाव हो गए थे कि दोनो ने अलग होने का फैसला कर लिया था।

लेकिन बाद में इन्होने अपनी शादी को एक और मौका दिया, जिसके बाद इनकी दूरिया कम हो गयी। देखते ही देखते चारु और राजीव एक बार फिर रोमांटिक कपल बनकर दुनिया के सामने आये। मगर अब जो खबरे सामने आ रही है उससे एक बार फिर इनके फैंस का दिल टूट जायेगा। दरअसल, रिपोर्ट्स की माने तो चारु असोपा और राजीव सेन एक बार फिर अपने रिश्ते में मची उथल-पुथल के चलते सुर्खियों में हैं।

पहले भी ये लगा था कि दोनों अब तलाक ले ही लेंगे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया। दोनों को बेटी हुई और चीजें लाइन पर आनी शुरू हो गई लेकिन यह सब कुछ ही समय तक ही ठीक रहा। अब फिर से सुनने में रहा है कि दोनों अलग होने का मन बना रहे हैं और इस बार दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की उम्मीद ना के बराबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक चारु और राजीव का रिश्ता अब दम तोड़ चुका है। दोनों ने इस बार कानूनी रास्ता अपनाकर अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि पहले दिन से ही दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं थी। कंपैटिबिलिटी का मुद्दा बार-बार इनके रिश्ते में रुकावट बनता रहा। सूत्र के मुताबिक हर लड़ाई के बाद दोनों पैचअप कर लेते थे। इस बार तो परिवार ने भी बीच में आकर चीजें संभालने की कोशिश की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया।
वही, अब अलग होने की खबरों के बीच चारु असोपा ने इंस्टाग्राम से अपनी और राजीव सेन की सारी तस्वीरें हटा दी हैं। वहीं राजीव सेन के अकाउंट पर अभी भी चारु की सारी तस्वीरें मौजूद हैं। बता दें कि साल 2019 में चारु और राजीव शादी के बंधन में बंधे थे। बीते साल ही चारु असोपा मां बनी हैं और बेटी के जन्म के बाद से इस कपल के बीच की दूरियां भी कम हो गई थीं।


Download Android App
Download iOS App



