सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद पहली बार एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले ?

Summary :

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने पिछले महीने अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग अचानक ब्रेकअप की खबरों से सभी को हैरान कर दिया था।

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने पिछले महीने अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग अचानक ब्रेकअप की खबरों से सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यही नहीं इस दौरान एक्ट्रेस कई सारी पोस्ट भी शेयर कर चुकीं हैं।  वहीं शुक्रवार को रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा इस बीच रोहमन ने बताया की कोरोना वायरस से ठीक होने के बावजूद उन्होंने अपनी लाइफ से क्या सीखा। साथ ही उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि वह अब अभिनय क्षेत्र में डेब्यू करने वाले हैं।



पोस्ट कोविड पर क्या बोले रोहमन?
एक यूजर ने सवाल किया किया, इस कोरोना पीरियड के समय में आपका भावुक एक्सपीरियंस क्या था… मेरा मतलब है कि क्या आपने महसूस किया कि मैं मर सकता हूं?’ रोहमन जवाब देते हैं, ‘मृत्यु जिंदगी का एक निश्चित सत्य है इसलिए इस तरह के विचार से मैं कम्फर्टेबल हूं। मैंने असल में इस बारे में नहीं सोचा। मैं केवल मानसिक रूप से मजबूत बना रहा।
 
वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा आपने इस कोविड से और ठीक होने के बाद जीवन के बारे में क्या सीखा? जिसके जवाब में रोहमन ने कहा  सबसे बड़ा सबक यह सीखा कि समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर आप में इच्छाशक्ति है, तो आप खुद ही इसका सामना कर सकते हैं। दुख होता है, दर्द होता है और रहता है, बस याद रखिए आखिर में आप ही हैं जिसका फायदा आपको होगा। 
इस दौरान अपनी हिम्मत के बारे में रोहमन ने कहा, सच यह है कि मैं खुद से झूठ नहीं बोलता। आप सभी की जरूरत है। बस कभी-कभी किसी खास तरह से जादू की झप्पी काम करता है। वैसे यह साफ है रोहमन ने संकेत दिया कि वह जल्द ही अपने डेब्यू प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे। एक फैन के जवाब में उन्होंने कहा, ‘शुक्र है कि कोविड होने से ठीक पहले मैंने कुछ शूट किया था। यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है। जल्दी बताऊंगा। 

Desk Team