बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था जिसकी वजह से वो खबरों में बनी हुई थीं। वहीं अब हार्ट अटैक से जूझने और सफल सर्जरी के बाद पहली बार एक्ट्रेस किसी पब्लिक इवेंट पर नजर आईं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

दरअसल, सुष्मिता सेन ने मुम्बई के बीकेसी में चले रहे ‘लैक्मे फैशन वीक’ के तीसरे दिन पारंपरिक अंदाज़ में अपना जलवा बिखेरा। सुष्मिता ने फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैम्प वॉक किया और इस दौरान वो खूब जोश में नजर आईं। एक्ट्रेस की खूबसूरती ने एक बार फिर वहां मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान येलो कलर के लहंगे में सुष्मिता सेन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले हुए बाल और मेकअप ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिया है। सुष्मिता सेन रैम्प पर शानदार अंदाज में वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो एक्ट्रेस के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।


बता दें कि हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता ने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी। फोटो में वो ओपन एरिया में स्ट्रेचिंग करती दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘व्हील ऑफ लाइफ। मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने परमिशन दे दी है। स्ट्रेचिंग शुरू हो चुकी है, क्या मजेदार एहसास है। ये मेरी हैप्पी होली है, आपकी कैसी है? आप लोगों को ढेर सारा प्यार।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द ही फिल्म ‘ताली’ में नजर आएंगी, जो किन्नर गौरी सावंत की बायोपिक है। पिछली बार वो वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आई थीं, जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। फैंस बेसब्री से आर्या के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



