बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर सबा आजाद इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर
सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को हर बार एक साथ ही पार्टी और एयरपोर्ट पर
स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा सबा को एक्टर के फैमिली फंक्शन का भी हिस्सा बनता
देखा जाता है।
रोशन फैमली के साथ-साथ सबा ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी एक स्पेशल
बॉन्ड शेयर करती है। इतना ही नहीं सुजैन तो सबा को एक स्वीट निकनेम से भी पुकारती
हैं। हाल में ही सिंगर की पोस्ट पर कॉमेंट कर इस बात को जग जाहिर कर दिया है।
दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो क्लिप शेयर की है।
यह एक बूमरैंग वीडियो है जिसमें सबा अपनी ड्रेस को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
वीडियो में सबा ब्राउन कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं उनके दोस्त
और फैंस वीडियो पर कॉमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
ऐसे में ऋतिक की एक्स वाइफ के कॉमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सुजैन
खान ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “वाओ सबू” साथ ही उन्होंने लिट इमोजी भी शेयर किया। इससे पता चलता है कि सुजैन अपने एक्स हसबैंड की गर्लफ्रेंड को प्यार से सबू कहकर बुलाती हैं।
सिर्फ सुजैन ही नहीं बल्कि सबा भी उन्हें इसी तरह एक क्यूट नेकनेम से पुकारती
हैं। सबा ने भी कुछ टाइम पहले सुजैन की पोस्ट पर कॉमेंट कर उन्हें मेरी सूज कहा
था। इससे पता चलता है कि दोनों काफी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं और दोनों ने एक दूसरे
को क्यूट निकनेम तक दे रखे हैं।
बता दें कि रितिक रोशन हाल ही में सबा आजाद के साथ करण जौहर के बर्थडे पर
पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक उन्होंने वहां सबसे सबा को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर
इंट्रोड्यूस करवाया था। इनके अलावा वहां सुजैन खान भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अरसलान
गोनी के साथ पहुंची थी। इन चारों के बीच
भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है, दोनों कपल साथ में पार्टी करते हैं। जिसे देखकर लोगों
को अक्सर हैरानी होती है।


Download Android App
Download iOS App








