बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बार वो अपनी किसी फिल्म या फिर विवादित बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई है। एक्ट्रेस ने सपा नेता फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही सभी को चौंका दिया।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मगर इसी बीच अचानक अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स के हथे चढ़ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्वरा और फहद की वेडिंग फोटोज में दोनों की फैमली भी नजर आ रही हैं।

मगर, जहां एक्ट्रेस की फैमली के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। वहीं, फहद की मां बिल्कुल शांत दिख रही हैं। सपा नेता की शादी की तस्वीरों में उनकी मां के चेहरे पर बिल्कुल खुशी ना देखकर नेटिजन्स ने इस पर सवाल खड़े कर दिए है और इसे लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

स्वरा ने ट्वीटर अपनी शादी का अनाउंसमेंट करते हुए अपनी कोर्ट मैरिज की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें कहीं वो डांस करती दिख रही हैं तो कहीं फहद को गले लगाए नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में स्वरा और फहद अपने माता-पिता के संग पोज देते दिख रहे हैं। इस फोटो में हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है मगर फहद की मां बिल्कुल शांत खड़ी है और उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी बिल्कुल नहीं दिख रही है।

ऐसे में नेटिजन्स ने स्वरा की शादी पर उनकी सास के एक्सप्रेशन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है। कुछ ने इस की वजह एक्ट्रेस को बता डाला है और एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘सासु मां खुश नहीं लग रही.. क्यों?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अम्मी-जान बहुत निराश लग रही हैं।’ इसी तरह बाकि यूजर्स ने भी स्वरा की सास की नाराजगी की वजह एक्ट्रेस को ही बताया है।









बता दें कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने बीते दिन अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक इंटीमेट समारोह में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। जिसमें स्वरा की दोस्त और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता, सोनम कपूर और संदीप खोसला को स्पॉट किया गया। खबरें है कि स्वरा और फहद की शादी का जश्न अगले महीने दिल्ली में होगा।


Download Android App
Download iOS App



