Kangana Ranaut को लेकर बदले Swara Bhasker के सुर, कैट फाइट भूलाकर ‘क्वीन’ के लिए कह दी ये बात

Summary :

‘तनु वेड्स मनु’ में साथ काम कर चुकीं स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच हुई लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। मगर हाल ही में स्वरा भास्कर ने कैट फाइट को भूलकर कंगना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर कोई भी अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पाएगा।

बॉलीवुड में कैट
फाइट होना आम बात है, अक्सर देखा गया है कि किसी बात पर दो बॉलीवुड अभिनेत्रियां
आपस में टकरा जाती हैं। कभी-कभी ये टकराव बड़ी बहस का रुप ले लेती है और ऐसा ही देखा
गया जब दो करीबी अदाकारा स्वरा भास्कर और कंगना रनौत के बीच सोशल मीडिया वॉर देखने
को मिली थी।

‘तनु वेड्स मनु‘ में साथ काम कर
चुकीं स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच हुई लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। मगर
हाल ही में स्वरा भास्कर ने कैट फाइट को भूलकर कंगना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है
जिसे सुनकर कोई भी अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पाएगा।

Kangana Ranaut confirms 'Tanu Weds Manu 3' - Life & Style - Business  Recorder

दरअसल, इन दिनों स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म जहां चार यार के प्रमोशन में
जुटी हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में स्वरा
भास्कर ने अपनी को-स्टार कंगना रनौत के बारे में खुलकर बात की। इसी के साथ स्वरा
ने कहा कि उन्हें कंगना से कोई समस्या नहीं है। वह एक
‘फ्रैंक गर्ल‘ हैं और उन्हें अपने विचारों को जाहिर करने का हक
है।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने कंगना के बारे में बात करते हुए
कहा-
‘कंगना एक फ्रैंक गर्ल है, मैं भी फ्रैंक लड़की हूं, तो हमने बात कर ली। वह अपने विचारों को जाहिर
करती हैं
,
मैं अपने जाहिर करती हूं।
यह ठीक है और अच्छा भी है। मैं कंगना जी जैसी हूं तो जैसे ही उन्होंने मुझे और
तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा तो यह बात करने के लिए एक इंविटेशन था।
’

annavetticadgoes2themovies: REVIEW 21: TANU WEDS MANU

कंगना के कॉमेंट्स को लेकर सवाल पर एक्ट्रेस स्वरा ने आगे कहा- ‘यह ठीक है, यहां लोकतंत्र है और लोगों को यह कहने का
अधिकार भी है कि वह क्या चाहते हैं। मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरा सिंपल लॉजिक है
कि अगर आप बात कर रहे हैं तो मैं भी बात करूंगी।
‘

Taapsee Pannu wore an unconventional black cut-out dress by Prabal Gurung  in Vogue's latest issue | VOGUE India

बता दें कि तनु वेड्स मनु‘ के दोनों पार्ट्स
में काम कर चुकीं स्वरा भास्कर और कंगना रनौत के बीच साल 2020 में खूब लड़ाई हुई
थी। उस समय कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में स्वरा और तापसी को आउटसाइडर्स और बी
ग्रेड एक्ट्रेस बोल दिया था। कंगना के बयान पर काफी बवाल हो गया था। तापसी और
स्वरा दोनों को ही उनकी बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

कंगना के इस बयान के बाद इस मुद्दे पर स्वरा और उनके बीच सोशल मीडिया पर तीखी
बहस हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे से दूरी बना रखी थी, मगर अब स्वरा के बदलते
सुरों को देखकर लग रहा है कि दोनों अदाकाराओं के बीच फिर से सब ठीक हो गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा जल्द ही फिल्म जहां चार यार में नजर आएंगी। ये फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

 

 

Desk Team