बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में अदाकारा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वैसे बीते कई दिनों स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। आखिरकार एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है। स्वरा के चाहने वाले इस खबर को सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसे में अब अपने प्रेगनेंसी के आनउंसमेंट के बाद स्वरा भास्कर ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर करती दिखी हैं। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देख सकते हैं एक्ट्रेस ब्लैक और ब्लू कलर के काफ्तान पहने नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस बार-बार अपने बेबी बंप को निहार नहीं है और गोल गोल घूम रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, maternity wear की इन दिनों बारिश हो रही हैं। नई और बेहद आरामदायक अलमारी के लिए इस स्टोर को धन्यवाद।

बता दें कि स्वरा ने फहाद संग फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने धूमधाम से मार्च में शादी की थी। शादी की तीन महीने बाद ही स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अपनी डिलीवरी को लेकर भी हिंट दिया है। उन्होंने हैशटैग में अक्टूबर बेबी लिखा है, इसका मतलब है कि स्वरा की डिलीवरी इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाली है।

बता दें, फहाद एक स्टूडेंट लीडर और कार्यकर्ता हैं, जो समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। वो इस समय महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा आखिरी बार साल 2020 में ‘जहां चार यार’ फिल्म में देखा गया था। वो अगली फिल्म ‘मिसेज फलानी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



