T-Series ने म्यूजिक और फिल्मों के बाद रखा OTT की दुनिया में कदम, अब वेब सीरीज से मचाएंगे धमाल

Summary :

टी-सीरीज अब तक ऑडियंस को एंटरटेन करता आया है। वही अब टी-सीरीज वेब-सीरीज प्रोड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है। भूषण कुमार की टी सीरीज का अगला मकसद जबरदस्त कॉन्टेंट क्रिएट करना है।

टी-सीरीज अब तक ऑडियंस को एंटरटेन करता आया है। वही अब टी-सीरीज वेब-सीरीज प्रोड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है। भूषण कुमार की टी सीरीज का अगला मकसद जबरदस्त कॉन्टेंट क्रिएट करना है, जो सभी सेक्टर्स के दर्शकों को अपील करेगा और साथ ही ये शानदार शैली वाले शो सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे।
इस अनाउंसमेंट पर खुश जताते हुए टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार कहते हैं, “टी-सीरीज हमेशा से दमदार कहानियों पर विश्वास करता आया है, चाहे वह संगीत के माध्यम से हो या फिल्म के। अपनी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, हम पॉवरहाउस कॉन्टेंट निर्माता आनंद एल राय, अनुभव सिन्हा, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता, संजय गुप्ता, बिजॉय नांबियार, सुपरन एस वर्मा, मिखिल मुसाले, सौमेंद्र पाधी जैसे कई और दिग्गजों के साथ वेब-शो का निर्माण करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा अहम लक्ष्य यह है कि इस माध्यम से हम दर्शकों को फ्रेश, ओरिजनल और विशिष्ट स्टोरी पेश करें।”
उन्होंने आगे कहा,”इस विस्तार के साथ, हम ऐसा कॉन्टेंट बनाने का लक्ष्य रखते जो दर्शकों को उससे जोड़े रखेगा और इसके अंतर्गत हम नए बाजारों को टैप करेंगे। हम म्यूज़िक, फिल्म्स और वेब शो के निर्माण के साथ विविधता लाकर एक रचनात्मक केंद्र बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”
“हाल ही में अपने फाइनेंस मिनिस्टर ने बजट की घोषणा की जिसमे 5g स्पेक्ट्रम के एक्सपांशन में बढ़िया सुधार देखने को मिल रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण भारत को वर्ष 2025 तक ऑप्टिक फाइबर के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि इंटरनेट आसानी से और लागत प्रभावी रूप से उपलब्ध होगा जो निश्चित रूप से ओटीटी और कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।

Desk Team