फिर हुई Taapsee Pannu की पैपराजी संग नोक-झोंक, कहा- “प्लीज हट जाइए”

Summary :

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली तापसी पन्नू आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री अपनी एक अलग ही पहचान ली हैं। इसी के साथ तापसी अपने फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जहां आए दिन एक्ट्रेस को अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट किया जाता हैं। ऐसे में तापसी को एक बार फिर से स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरन एक्ट्रेस की एक बार फिर पैपराजी संग नोक-झोक देखने को मिली। दरअसल हुआ यूं कि तापसी पन्नू मुंबई में स्पॉट हुईं। तापसी…

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली तापसी पन्नू आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री अपनी एक अलग ही पहचान ली हैं। इसी के साथ तापसी अपने फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जहां आए दिन एक्ट्रेस को अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट किया जाता हैं। ऐसे में तापसी को एक बार फिर से स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरन एक्ट्रेस की एक बार फिर पैपराजी संग नोक-झोक देखने को मिली।

दरअसल हुआ यूं कि तापसी पन्नू मुंबई में स्पॉट हुईं। तापसी को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस बीच तापसी पैप्स से इरिटेड नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को कार से हटने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा, “प्लीज हट जाइए। प्लीज हट जाइए, नहीं तो बोलेंगे धक्का लग गया।” वह यही बात बार-बार कहती दिखीं। इसके बाद तापसी अपने कार में बैठकर जाने लगीं। तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि वह बहुत अच्छी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

वही अब तापसी के इस रवैये पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के वायरल हो रहे इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें अपकमिंग जया बच्चन बुला कर ट्रोल कर रहे हैं तो वही कुछ लोग एक्ट्रेस को ओवर एक्टिंग की दुकान कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘वह हमेशा मीडिया के साथ बगावत क्यों करती हैं।’ वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘ये एक्टर बनते ही क्यों हैं, जब इन्हें कैमरा फेस नहीं करना होता तो।’

वही अब इस तरह के ढेरों कमेंट कर यूजर्स लगातर उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की तापसी पन्नू कई बार पैपराजी के साथ नोक-झोंक करती नजर आई हैं। इससे पहले जनवरी 2023 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस को पैप्स पर गुस्सा निकालते हुए देखा गया था।

इस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल भी हुई थीं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो तापसी पन्नू मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाली हैं। वह पहली बार शाह रुख खानके साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

Desk Team