मशहूर टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की बढ़ी मुश्किलें,अब एक और FIR दर्ज

Summary :

मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल मुनमुन दत्ता पर वाल्मिकी समाज के अपमान का आरोप लगा है, उनके खिलाफ जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ी 
इस मामले में हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया, एक्ट्रेस के खिलाफ अत्याचार प्रतिबंध एक्ट (एट्रोसिटीज एक्ट) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

क्या है माजरा?
बता दें, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति विशेष को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो गया। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
मुनमुन दत्ता ने मांगी माफी
गौरतलब है, ये मामला तेजी से लोगों के बीच फैलने के बाद मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी। इस दौरान अभिनेत्री ने एक शेयर करके लिखा यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। भाषा की सीमित जानकारी के कारण मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।

Desk Team