Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के डायरेक्टर ने 14 साल बाद तोड़ा शो से नाता! क्या है वजह?

Summary :

अब इस शो से जुडी एक बेहद ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को छोड़ने वालो की लिस्ट में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। अब खबर आई है कि इस लिस्ट में शो के डायरेक्टर मालव राजदा भी शुमार हो गए है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी दुनिया का एक ऐसा शो है, जिसे लोग सबसे ज़यादा पसंद करते है। इस शो की फैन फोल्लोविंग बाकी शोज के मुकाबले आज भी कही ज़्यादा है। ये शो पिछले 14 साल से ऑडियंस का एंटरटेन करता आ रहा है। वहीं, पिछले कुछ वक्त से इस शो को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हो रही हैं। एक-एक कर कई बड़े एक्टर्स इस शो को छोड़ते जा रहे हैं। 
अबतक कई सितारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है। वहीं, अब इस शो से जुडी एक बेहद ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को छोड़ने वालो की लिस्ट में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। अब खबर आई है कि इस लिस्ट में शो के डायरेक्टर मालव राजदा भी शुमार हो गए है। मालव राजदा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। अब उनका ये फैसला हर किसी के लिए झटके जैसा है।
आपको बता दें, मालव लंबे समय से शो के साथ जुड़े हुए थे। ऐसे में इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। उन्होंने इस शो को इस मुकाम तक पहुंचने में बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में उनका ये फैसला यकीनन हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा ने 15 दिसंबर को तारक मेहता के लिए आखिरी शूटिंग की थी।

आखिर उन्होंने शो क्यों छोड़ा इसको लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। खबरें बताती हैं कि पिछले कई दिनों से मालव राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। दोनों पक्षों के बीच काफी अनबन थी, जिसके चलते मालव राजदा ने ये फैसला लिया। लेकिन अभी ये सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। 

उनका इतने बड़े हिट शो से अचानक बाहर होना, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? ये अभी साफ नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा उनके बाद कौन इस शो की कमान संभालता है। 

Desk Team